350वां प्रकाश पर्व: पटना में गुरु की वाणी के साथ हुआ नए साल का आगाज
Edited By Updated: 01 Jan, 2017 09:11 PM
गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व दौरान पटना में माहौल भक्तिमय हो गया है।
पटना: गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व दौरान पटना में माहौल भक्तिमय हो गया है। गांधी मैदान शब्द कीर्तन और गुरुवाणी के साथ गूंज रहा है। शनिवार को गुरवाणी के साथ पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत किया गया।
इससे पहले गांधी मैदान गुरुद्वारे में शुक्रवार को दीवान साहिब (गुरू ग्रंथ साहब जी) की स्थापना के साथ गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व का आयोजन शुरु किया गया। दीवान साहिब की स्थापना के बाद सरबत के भल्ले के लिए अरदास की गई। इसके बाद गुरु जी की वाणी का पाठ रखा गया और हुक्मनामा जारी किया गया।
पर्यटक विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए पहले से ही प्रकाश पर्व की शुरुआत कर दी गई है। इस दौरान राज्यपाल रामनाथ कोबिंद भी शुक्रवार को गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ पटनावासी भी अस्थाई गुरुद्वारे में माथा टेक कर आशीर्वाद ले रहे हंै।