17 साल की लड़की पर अाया 71 साल के डॉक्टर का दिल, लव स्टाेरी का हुअा दर्दनाक अंत!

Edited By Updated: 28 Jan, 2017 05:03 PM

bihar  71 years doctor in love with 17 years old girl

बिहार की राजधानी पटना में प्रेम-कहानी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 71 वर्षीय डॉक्टर अपनी ही प्रेमिका की 17 साल की बेटी

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में प्रेम-कहानी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 71 वर्षीय डॉक्टर अपनी ही प्रेमिका की 17 साल की बेटी के प्यार में कुछ इस कदर पागल हो गया कि लड़की को ब्लैकमेल करने के साथ-साथ उसका शारीरिक शोषण भी करने लगा। डॉक्टर के शाेषण से पीड़ित लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर डॉक्टर को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। इस हमले में डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गया और उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

लड़की काे करने लगा ब्लैकमेल 
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर का लड़की की मां के साथ पिछले कई वर्षों से संबंध था। डॉक्टर लड़की की पढ़ाई लिखाई से लेकर घर का सारा खर्च उठाता था। इस तरह डॉक्टर पीड़िता लड़की के घर अाने-जाने लगा और उसका लड़की के साथ घूमने-फिरने का सिलसिला शुरू हाे गया। उसने प्यार का झांसा देते हुए लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन पैसे और नौकरी के लालच की वजह से लड़की चुप रही। फिर लड़की की जिंदगी में अफरोज नाम का एक शख्स आया और डॉक्टर से उसकी दूरियां बढ़ने लगी। इससे परेशान डॉक्टर ने लड़की काे उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने धमकी दी।

डॉक्टर पर ब्लेड से हमला 
पीड़िता ने ये सब बाते अफरोज को बताई और डॉक्टर को सबक सिखाने का प्लान बनाया। लड़की ने डॉक्टर को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। डॉक्टर अपनी कार से लड़की के पास तुरंत पहुंचा। फिर लड़की ने अपने प्रेमी और दोस्तों को भी डॉक्टर से परिचय करवाया और घूमने का प्रोग्राम बनाते हुए सभी गाड़ी में बैठ गए। वहीं, कार में बैठने के बाद लड़की और उसके दोस्तों ने डॉक्टर पर ब्लेड से हमला करते हुए उसकी कलाई की नस काट डाली और उसके साथ लूटपाट करते हुए फरार हो गए। बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अफरोज, मोनू और 17 वर्षीय लड़की के पास से लूटे गए दो मोबाइल, एक हजार रुपए और चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर की प्रेम कहानी सामने आई, जिसे सुनकर पुलित भी दंग रह गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!