Edited By Updated: 14 Jan, 2017 06:03 PM
नीतीश कुमार और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों से कांग्रेस परेशान नजर आ रही है
बिहार : नीतीश कुमार और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों से कांग्रेस परेशान नजर आ रही है। दरअसल जेडीयू के भोज में भाजपा नेताओं को आमंत्रित किए जाने से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस ने भोज में शामिल नहीं होने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पिछले साल जेडीयू ने भाजपा को भोज में आमंत्रित नहीं किया था। इस बार आखिर ऐसी क्या हो गया कि वे भाजपा नेताओं को बुला रहे हैं। अभी जेडीयू की तरफ से कांग्रेस के इस सवाल का जवाब नहीं आया है। इस भोज में कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया है।
अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग इसमें शामिल होंगे या नहीं इसका निर्णय अभी हम ने नहीं किया है। इसी बीच सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार से दिल का रिश्ता है, हम जेडीयू के इस भोज में जरुर जाएंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समर्थन किया था। 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के समापन समारोह में पीएम मोदी ने शराबबंदी पर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी।