Edited By Updated: 02 Jan, 2017 08:17 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत उनसे ज्यादा अमीर हैं।
नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत उनसे ज्यादा अमीर हैं। दरअसल, नीतीश प्रत्येक वर्ष के पहले दिन अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ अपनी खुद की संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन जारी करते हैं। रविवार 1 जनवरी, 2017 को भी नीतीश ने खुद अपनी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन शेयर किया है। रिकॉर्ड के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास लगभग 16.5 लाख रुपए हैं, जबकि उनके बेटे निशांत के पास 1.12 करोड़ रुपए है। उनके बेटे के पास 1.25 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है, जबकि नीतीश के पास 40 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है।
वहीं, नीतीश के बेटे निशांत के पास 2.37 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये चौथी बार है कि नीतीश की संपत्ति से उनके बेटे की संपत्ति से ज्यादा है। इस बीच, लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चल संपत्ति 46 लाख और 1.29 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जिसमें कई स्थानों पर कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्तियां भी शामिल है। हालांकि, तेजस्वी द्वारा दिए गए ब्यौरा के अनुसार, उन्होंने 29 लाख रुपए का ऋण मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से लिया है। जो अब तक उन्होंने नहीं लौटाया है और वह इतने रुपए के कर्जदार हैं। तेजस्वी के पास अपनी कोई गाड़ी भी नहीं है।