बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 13 आईएएस अफसरों का तबादला, अधिसूचना जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Apr, 2022 05:04 PM

13 ias officers transferred in bihar

अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया गया। अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अरविंद चौधरी को समान प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। मिहिर कुमार सिंह को...

पटनाः बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया गया। अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अरविंद चौधरी को समान प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। बी राजेंद्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया। एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा दरभंगा कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। गोरखनाथ को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया। आरिफ हसन को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया गया। कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त बनाया गया। योगेश कुमार सागर को भागलपुर नगर आयुक्त बनाया गया। अभिलाषा शर्मा को गया नगर आयुक्त बनाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!