बिहार चुनावः नतीजों से पहले नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी व नीरज कुमार कैबिनेट से बाहर

Edited By Nitika, Updated: 07 Nov, 2020 09:52 AM

2 ministers of nitish government out of cabinet

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नीतीश सरकार के 2 मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) और सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार (Niraj Kumar) की सदस्यता खत्म होने के कारण चलते उन्हें मंत्री...

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नीतीश सरकार के 2 मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) और सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार (Niraj Kumar) की सदस्यता खत्म होने के कारण चलते उन्हें  मंत्री पद की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा।

दरअसल, मंत्री अशोक चौधरी और नीरज कुमार विधान परिषद के सदस्य थे। दोनों नेताओं का बिहार विधान परिषद सदस्यता का कार्यकाल 6 मई को ही पूरा हो गया था। यह समय बीतने के 6 महीने बाद भी वे किसी सदन के सदस्य नहीं बन सके थे। इसी के चलते दोनों मंत्रियों को मंत्री पद की सदस्यता से बाहर कर दिया। वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्‍यपाल से मिलने गया था। कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की थी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!