Edited By Nitika, Updated: 19 Apr, 2021 09:12 PM
बिहार के मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल से रविवार रात 2 कैदी भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जेल परिसर के अंदर पकड़ लिया गया।
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल से रविवार रात 2 कैदी भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जेल परिसर के अंदर पकड़ लिया गया।
एसडीओ (पूर्व) कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 कैदी 3 अन्य कैदियों की मदद से भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को जेल परिसर के अंदर से पकड़ा गया। कैदियों में से एक जुम्मा मियां उर्फ कंकटवा और दूसरा अभिषेक कुमार है। उन्होंने बताय़ा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।