पंचायत चुनाव में 21 साल की अनुष्का बनी मुखिया, 20 साल तक दादा ने की सेवा, अब पोती संभालेगी विरासत

Edited By Nitika, Updated: 22 Nov, 2021 06:05 PM

21 year old anushka became the chief

बिहार पंचायत चुनाव में अब तक के परिणामों में सबसे कम उम्र की अनुष्का मुखिया का चुनाव जीत गई है। इससे पहले 20 साल तक अनुष्का के दादा मुखिया रहे थे।

 

शिवहरः बिहार पंचायत चुनाव में अब तक के परिणामों में सबसे कम उम्र की अनुष्का मुखिया का चुनाव जीत गई है। इससे पहले 20 साल तक अनुष्का के दादा मुखिया रहे थे। वहीं अब 21 साल की पोती पंचायत की कमान संभालेगी।

शिवहर जिले के कुशहर गांव की रहने वाली अनुष्का ने रीता देवी को 287 मतों से मात दी। अनुष्का को समाजसेवा की भावना घर से ही जगी है। दादा से लेकर पिता तक प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इसी वजह से अनुष्का चुनाव मैदान में उतरी और जीत भी दर्ज की। अनुष्का के पिता सुनील कुमार सिंह 2011 से 2016 तक जिला पार्षद रहे थे, जबकि दादा राजमंगल सिंह 1978 से 2001 तक पंचायत में मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।

वहीं अनुष्का ने कहा कि वे अपने दादा के सपनों को साकार करेगी। दादा का सपना था कि इस पंचायत में मेडिकल कॉलेज बने। इसके लिए परिवार ने जमीन भी दी है। मेरा पहला लक्ष्य यही है कि पंचायत को डिजिटल और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। बता दें कि बेंगलुरु के प्रतिष्ठित संस्थान से बीए की डिग्री हासिल की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!