कोरोना की चपेट में आए कृषि विभाग के 23 कर्मचारी, संक्रमितों ने घर पर वेतन पहुंचाने की रखी मांग

Edited By Nitika, Updated: 23 Apr, 2021 11:05 AM

23 employees of agriculture department hit by corona

बिहार में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ गया है कि गया का पूरा कृषि विभाग इसकी चपेट में आ चुका है। विभाग के 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं संक्रमित कर्मचारी अब घर पर ही सैलरी भेजने की मांग कर रहे हैं।

 

गयाः बिहार में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ गया है कि गया का पूरा कृषि विभाग इसकी चपेट में आ चुका है। विभाग के 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं संक्रमित कर्मचारी अब घर पर ही सैलरी भेजने की मांग कर रहे हैं।

कृषि विभाग के कुछ कर्मचारी अस्पताल में ऑक्सीजन पर हैं, जबकि कई अन्य कर्मचारी होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों के परिजन भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। दफतर में केवल सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। जो कर्मचारी स्वस्थ हैं, वह अपने घर से ही काम रहे हैं। बड़ी संख्या में पॉजिटिव होने वाले कृषि विभाग के कर्मचारी मार्च महीने का वेतन घर पर पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।

बता दें कि संयुक्त निदेशक रतन कुमार भगत कोरोना पॉजिटिव हैं और पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती हैं। वह फिलहाल ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। वहीं, शेरघाटी के कृषि समन्वय अधिकारी अनुज कुमार भी ऑक्सीजन पर हैं। टिकारी की कृषि समन्वय साइमा सनोवर रांची के अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त 23 पॉजिटिव कर्मचारियों में से अधिकत्तर होम आइसोलेशन में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!