Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2020 05:25 PM
बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 3021 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82741 हो गई है।
पटनाः बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 3021 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82741 हो गई है।
जानकारी के अनुसार, अररिया में 36, अरवल में 24, औरंगाबाद में 45, बांका में 39, बेगूसराय में 171, भागलपुर में 74, भोजपुर में 83, बक्सर में 169, दरभंगा में 45, पूर्वी चंपारण में 141, गया में 92, गोपालगंज में 64, जमुई में 17, जहानाबाद में 97, कैमूर में 21, कटिहार में 14, खगड़िया में 66, किशनगंज में 54, लखीसराय में 14, मधेपुरा में 25, मधुबनी में 61 नए संक्रमित मिले हैं।
इसी तरह मुंगेर में 64, मुजफ्फरपुर में 114, नालंदा में 93, नवादा में 18, पटना में 402, पूर्णिया में 67, रोहतास में 87, सहरसा में 96, समस्तीपुर में 116, सारण में 113, शेखपुरा में 70, शिवहर में 19, सीतामढ़ी में 26, सिवान में 56, सुपौल में 67, वैशाली में 149, पश्चिमी चंपारण में 108 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं झारखंड के 2, बंगाल व दिल्ली का 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिनका जांच सैंपल बिहार में लिया गया था।