Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2020 05:05 PM
बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में 3741 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 90553 हो गया है।
पटनाः बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में 3741 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 90553 हो गया है।
जानकारी के अनुसार, अररिया में 71, अरवल में 21, औरंगाबाद में 77, बांका में 26, बेगूसराय में 254, भागलपुर में 70, भोजपुर में 95, बक्सर में 85, दरभंगा में 58, पूर्वी चंपारण में 169, गया में 107, गोपालगंज में 61, जमुई में 34, जहानाबाद में 69, कैमूर में 37, कटिहार में 200, खगड़िया में 26, किशनगंज में 47, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 55, मधुबनी में 169 नए संक्रमित मिले हैं।
इसी तरह मुंगेर में 52, मुजफ्फरपुर में 160, नालंदा में 92, नवादा में 45, पटना में 529, पूर्णिया में 124, रोहतास में 140, सहरसा में 175, समस्तीपुर में 81, सारण में 148, शेखपुरा में 47, शिवहर में 19, सीतमढ़ी में 81, सिवान में 54, सुपौल में 57, वैशाली में 97, पश्चिमी चंपारण में 86 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं झारखंड के बोकारो व धनबाद का 1-1, पश्चिम बंगाल के मालदा का 1, उत्तर प्रदेश के लखनऊ का 1 और पंजाब के चंडीगढ़ का 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि इन सब का जांच सैंपल बिहार के पटना में लिया गया था।