Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jun, 2021 08:23 PM
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थनीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर ढेया सुपैली गांव के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।
गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थनीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर ढेया सुपैली गांव के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।