Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Feb, 2021 06:00 PM
विश्वविद्यालय में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का वित्तीय घोटाला हुआ है, जिसकी रिपोर्ट लोकायुक्त ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, गवर्नर हाउस और पूर्णिया विश्वविद्यालय से मांगी है। दरअसल, साल 2018 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। इसके लिए...
पूर्णियाः पूर्णिया विश्वविद्यालय में बड़े घोटाले के चलते बिहार का पूर्णिया जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विश्वविद्यालय में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का वित्तीय घोटाला हुआ है, जिसकी रिपोर्ट लोकायुक्त ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, गवर्नर हाउस और पूर्णिया विश्वविद्यालय से मांगी है।
दरअसल, साल 2018 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। इसके लिए 12 कॉलेजों से दस-दस लाख रुपए लिए गए थे पर उस वक्त रुपए के खर्च का उपियोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया था। इसके फलस्वरूप लोकायुक्त में यह केस चल रहा है, वहीं अब लोकायुक्त ने गवर्नर हाउस, पूर्णियाृ विश्वविद्यायल और उच्च शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है। इसी के चलते कुलपति ने बताया कि इस मामले में विश्वविद्यायल ने 7 सदस्य टीम बनाई गई है।