Edited By Ramanjot, Updated: 17 Apr, 2021 01:32 PM
दरभंगा जिले के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में एक चिप्स फैक्ट्री के बॉयलर में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। इससे पहले फैक्ट्री के कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने तकरीबन पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।...
दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चिप्स फैक्ट्री में आग लगने से कई लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में एक चिप्स फैक्ट्री के बॉयलर में देर शाम अचानक आग लग गई। इससे पहले फैक्ट्री के कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने तकरीबन पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।