Bihar: मनमोहन सिंह के निधन के बाद CM नीतीश की 2 दिन की प्रगति यात्रा स्थगित, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Dec, 2024 11:24 AM

after the death of manmohan singh cm nitish s 2 day pragati yatra postponed

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इनके निधन के बाद देश भर में 7 दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के...

पटनाः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इनके निधन के बाद देश भर में 7 दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के शोक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 27 और 28 दिसंबर को स्थगित रहेगी।       

मुख्यमंत्री सचिवालय सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27 और 28 दिसंबर, 2024 की प्रगति यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के प्रथम चरण की शुरूआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण जिले से हुई। इसके अगले दिन 24 दिसंबर को उन्होंने पूर्वी चंपारण की यात्रा की। इसके क्रम में 26 दिसंबर को वह शिवहर और सीतामढ़ी की यात्रा पर रहे। इस दौरान 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में और 28 दिसंबर को वैशाली में उनकी यात्रा प्रस्तावित थी।

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर 2024 को हुआ। उनका निधन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हुआ, जहां वह कुछ समय से उम्र संबंधी चिकित्सा समस्याओं का इलाज करवा रहे थे। उनके निधन के बाद पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस समय के दौरान विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं पर प्रभाव पड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!