बिहार में वज्रपात के बाद अब बाढ़ का खतरा, भारी बारिश के कारण बढ़ा नदियों का जलस्तर

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2020 03:13 PM

after the thunderclap in bihar now the danger of floods

बिहार में वज्रपात के कहर के बीच अब बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। दरअसल, भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियों के लाल निशान से ऊपर जाने का खतरा बना हुआ है।

पटनाः बिहार में वज्रपात के कहर के बीच अब बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। दरअसल, भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियों के लाल निशान से ऊपर जाने का खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, गंगा आदि नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में बागमती का जलस्तर 48.26 के साथ लाल निशान के काफी करीब पहुंच चुका है। सीतामढ़ी में बागमती नदी का जलस्तर कई स्थानों पर बढ़ रहा है।

मधुबनी में कमला, कोसी, बलान खतरे के निशान से नीचे रहीं। वाल्मीकिनगर बराज से 83,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण पश्चिम चंपारण में सिकरहना और पंडई का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कोसी बराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बता दें कि बराज व बराह (नेपाल) दोनों जगह जलस्तर बढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!