Edited By Nitika, Updated: 14 Jun, 2021 09:28 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
नई दिल्ली/पटनाः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। अखिलेश ने इस फोटो के साथ लिखा कि दिल्ली में माननीय लालू प्रसाद यादव जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी। हम सब की तरफ से उनको स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं! वहीं राबड़ी देवी ने भी तस्वीर शेयर कर लिखा कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मुलाकात हुई।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव अभी दिल्ली में बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। 11 जून को लालू यादव ने दिल्ली में ही मीसा भारती के आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती मौजूद थे।