वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आईं दादी-पोती से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह, की आर्थिक सहायता

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2021 08:35 PM

akshara singh reached nalanda to meet grandmother to live in toilet

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह ने एक वृद्ध महिला की आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। अक्षरा सिंह आज नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव गईं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी आठ वर्षीय पोती धर्मशीला...

बिहारशरीफः भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह ने एक वृद्ध महिला की आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। अक्षरा सिंह आज नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव गईं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी आठ वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार शौचालय में रहने को मजबूर हैं।

अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। मैं अचंभित हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं। अक्षरा ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली।

अक्षरा सिंह ने कहा कि यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की आठ वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैंने यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!