अरुण कुमार सिंह बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव, दीपक कुमार को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2021 09:35 AM

arun kumar singh appointed new chief secretary of bihar

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वहीं दीपक कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधान सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी अब...

पटनाः भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं और इसके साथ ही सात अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया गया है।

वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी और विकास आयुक्त रहे अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को जारी कर दी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी अब राज्य के नए विकास आयुक्त होंगे। वह महानिदेशक, बिपार्ड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

वहीं मुख्य सचिव पद से सेवानिवृति हुए दीपक कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधान सचिव बनाया गया है। 2 फरवरी, 2002 के आदेश के अलोक में सृजित पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति की शर्तें बाद में तय होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!