ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि पर अशोक चौधरी बोले- उनके सपनों को साकार कर रहे नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jan, 2021 05:33 PM

ashok chaudhary said on the death anniversary of lalit narayan mishra

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र युग द्दष्टा थे और बिहार के विकास के लिए उन्होंने जो सपना देखा था उसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं।

दरभंगाः बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र युग द्दष्टा थे और बिहार के विकास के लिए उन्होंने जो सपना देखा था उसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं।

डॉ. अशोक चौधरी ने रविवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में ललित बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बिहार के विकास पुरूष पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के पुण्यतिथि पर जदयू की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ललित बाबू जैसे व्यक्ति विरले ही पैदा होते हैं। वे सदी के नायक थे। उन्होंने पिछड़े बिहार के विकास के लिए सपना देखा था।

मंत्री ने कहा कि मिश्र ने जिस तरह बिहार के चहुंमुखी विकास का सपना देखा था उसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मूर्त रूप दे दिया। बिहार का विकास हर क्षेत्र में जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ललित बाबू का यथार्थ बन गए हैं। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष एवं बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने विभिन्न पदों पर रह कर बिहार का सर्वांगीण विकास किया और ललित बाबू के सपनों का बिहार बनाया है। वह दिन दूर नहीं जब बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया जाएगा। आज बिहार की देश के प्रमुख राज्यों में गिनती हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!