Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Feb, 2021 06:10 PM
घटना गया के मानपुर का है, रविवार को लोगों ने देखा कि ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे सड़क किनारे गर्दन कटा एक युवक तड़प रहा है। आनन फानन में लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। घायल युवक शैलेश...
गयाः 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इसमें कई प्रेमी जोड़ों के दिल मिलते हैं और कईयों के टूट भी जाते हैं। वहीं इस साल के शुरुआत में बिहार में कई लोग एक दूसरे से बिछड़ गए जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। ऐसा ही एक और मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है जहां पत्नी पति से लड़कर मायके चली और पीछे से पति ने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, घटना गया के मानपुर का है, रविवार को लोगों ने देखा कि ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे सड़क किनारे गर्दन कटा एक युवक तड़प रहा है। आनन फानन में लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। घायल युवक शैलेश मांझी ने बताया कि उसकी पत्नी उससे लड़के अपने मायके चली गई और कह कर गई कि अब कभी वापस नहीं आएगी। इसी गम में शैलेश ने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की।
वहीं दूसरी ओर जब शैलेश की पत्नी से पूछा गया तो उसने कहा कि वह गर्भवती है और डिलीवरी के लिए मायके आई है और उसकी आते वक्त शैलेश से लड़ाई हुई थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं।