Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2020 03:24 PM
आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया भर में लोग योग से अपने आप को खुश, स्वस्थ और शांत रखने में लगे हैं। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी आज सुबह योग किया। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को संदेश भी दिया है।
पटनाः आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया भर में लोग योग से अपने आप को खुश, स्वस्थ और शांत रखने में लगे हैं। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी आज सुबह योग किया। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को संदेश भी दिया है।
अक्षरा सिंह ने पटना स्थित आवास पर ही योग किया। उनकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा योग की विभिन्न मुद्राओं में नजर आईं। अक्षरा सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि योग की जड़ें पौराणिक युग से निकली है।
अभिनेत्री ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म उस भूमि पर हुआ है, जहां से योग का पुराना नाता रहा है। भले दुनिया ने योग को अब स्वीकारा हो, मगर बिहार की माटी में योग वर्षों से समायी है। इसके साथ ही उन्होंने दुनियाभर में योग की स्वीकार्यता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।