नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा- अब बिहार विधानसभा में बनेगा Digital Museum

Edited By Nitika, Updated: 21 Oct, 2021 05:05 PM

big gift of nitish government

नीतीश सरकार नें ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में लाइब्रेरी सहित बिहार विधानसभा के सभी डॉक्युमेंट और वर्तमान की जानकारियों को डिजिटल किया जाएगा।

पटनाः नीतीश सरकार नें ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में लाइब्रेरी सहित बिहार विधानसभा के सभी डॉक्युमेंट और वर्तमान की जानकारियों को डिजिटल किया जाएगा। जदयू ने इस बारे में पूरी जानकारी अपने Koo ऑफिशियल हैंडल से दी है। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम के माध्यम से लोग विधानसभा के 100 साल का इतिहास जान सकेंगे।

बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह ऐतिहासिक बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष पर बिहार के नौजवानों व आम लोगों को भी तोहफा मिलेगा। इन्हें यहां की लाइब्रेरी में जाकर जानकारी लेने और ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने का मौका मिलेगा। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। लाइब्रेरी सहित विधानसभा के तमाम डाक्टयूमेंट को डिजिटल किया जाएगा। इसके 2 फायदे होंगे- एक तो सभी ऐतिहासिक तथ्य सुरक्षित हो जाएंगे, दूसरा इन्हें डिजिटल माध्यम से देखा-पढ़ा जा सकेगा।



शताब्दी वर्ष के एक बड़े निर्णय के तहत बिहार विधानसभा के आजादी के बाद गणतंत्र पूर्व के सफरनामा को एक संग्रहालय की शक्ल में सजाया जाएगा। इस डिजिटल म्यूजियम में बिहार के अब तक के नामचीन राजनेताओं के विधायी कार्यों से जुड़ी यादें संजोई जाएगी। उनके अच्छे विचार और सदन में उनके प्रमुख भाषण के अंश लोगों के लिए संग्रहालय में उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपलब्ध सामग्रियों की कैटलॉगिंग करवाई जाएगी, वर्षवार और घटनाक्रमवार चीजें इस संग्रहालय में हों, इसे सुनिश्चित किया जाएगा ताकि इन्हें जानने-समझने की चाहत रखने वाले अध्येताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इससे गुजरने में सहूलियत हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!