Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jan, 2021 05:47 PM
अरुणाचल प्रदेश में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार में सियासत गरमाई हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना के बाद राज्य में पैदा हुई संभावनाओं को विपक्ष हाथ से नहीं जाने देना चाहता।
पटनाः अरुणाचल प्रदेश में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार में सियासत गरमाई हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना के बाद राज्य में पैदा हुई संभावनाओं को विपक्ष हाथ से नहीं जाने देना चाहता। इसके चलते सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब राजद के कद्दावर नेता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, राबड़ी देवी द्वारा नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे थे और आगे भी हमारे रहेंगे। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की बात एक महीने तक साबित हो जाएगी। लालू यादव के साथ नीतीश कुमार के संबंध मधुर रहे हैं। राजद नेता ने आगे कहा कि एनडीए में नीतीश कुमार को अपमानित किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राबड़ी देवी ने कहा था कि नीतीश कुमार को फिर महागठबंधन में शामिल करने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेता बैठकर विचार करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बिहार में अरुणाचल प्रदेश जैसी घटना दोहरा सकती है। भाजपा जब कुछ देती है, तब पता चलता है।