फसल को नीलगाय से बचाने के लिए नसबंदी करने की योजना बना रही बिहार सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Mar, 2021 12:55 PM

bihar government is planning to protect the crop it nilgai

विधान परिषद में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रजनीश कुमार के एक तारांकित सवाल के जवाब में कहा कि नीलगायों से किसानों के फसलों की बर्बादी की सूचना है। नीलगायों से अस्थाई समाधान करना जरूरी है और इसके...

पटनाः बिहार सरकार ने कहा कि नीलगाय से फसलों की हो रही बर्बादी को देखते हुए उसकी नसबंदी कराई जाएगी।

विधान परिषद में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रजनीश कुमार के एक तारांकित सवाल के जवाब में कहा कि नीलगायों से किसानों के फसलों की बर्बादी की सूचना है। नीलगायों से अस्थाई समाधान करना जरूरी है और इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगली सूअर और नीलगायों को मारने की अनुमति है।

नीरज सिंह ने कहा कि नीलगायों को मारने के लिए दूसरे प्रदेशों से प्रशिक्षित शूटर बुलाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह तय किया गया है कि नीलगायों में प्रजनन दर में कमी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नसबंदी करना जरूरी होगा। इसके साथ ही नीलगायों को पकड़ कर जंगल में भी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीलगायों की नसबंदी से उनका प्रजनन दर कम होगा तथा राज्य में नीलगाय की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!