BJP का दावा- बिहार में केवल NDA की लहर, महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं कि...

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Oct, 2020 01:53 PM

bjp claims only nda wave in bihar

बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) ने विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में जबरदस्त लहर होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) ने विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में जबरदस्त लहर होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं कि वह भाजपा के विजय रथ को रोक सके।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि राज्य के एक-एक विधान सभा क्षेत्र से उन्हें जो फीडबैक मिल रहा है जो स्पष्ट बताता है कि प्रदेश में भारी बहुमत से राजग की सरकार का बनना तय है। पूरे राज्य में राजग के पक्ष में जबरदस्त लहर है और महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं कि वह भाजपा के विजय रथ को रोक सके। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि किसानों के मुंह का निवाला छीनने वाली कांग्रेस आज किसानों की हितैषी होने का स्वांग रच रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का हर आम एवं खास व्यक्ति जानता है कि किसानों का हित कांग्रेस के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रही। आज जब सरकार किसानों के हित में कृषि सुधार कानून लाई है, तो कांग्रेस की छाती फट रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास की रीढ़ किसान-मजदूरों को कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी मजबूत होने नहीं दिया।

डॉ. जायसवाल ने ऑनलाइन रैली के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और गांधी चेतना रैली के संबोधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बदलते राजनीतिक दौर में चंपारण में इस पार्टी का कोई नाम लेने वाला नहीं है। कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए हमेशा दलितों-पिछड़ों और किसान-मजदूरों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के लोग किसानों का हित नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को साधना चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!