Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2022 12:06 PM
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सोमवार को कहा कि राज्य में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है। चुनाव के दौरान 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भाजपा ने किया था। रोजगार के नाम पर अब तक भाजपा ने राज्य में युवाओं को केवल छला है। ज्योति...
पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मचे घमासान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक हलचल को लेकर कहा कि युवाओं को बेरोजगार रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही प्रदेश में रोजगार विहीन हो जाएगी।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सोमवार को कहा कि राज्य में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है। चुनाव के दौरान 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भाजपा ने किया था। रोजगार के नाम पर अब तक भाजपा ने राज्य में युवाओं को केवल छला है। ज्योति ने कहा कि राज्य के युवाओं को सपना दिखाकर बेरोजगार रखने वाली भाजपा अब प्रदेश में खुद बेरोजगार होने वाली है।
देव ज्योति ने कहा कि छलावा अधिक दिनों तक नहीं चल सकता है। पार्टी के चार विधायकों को तोड़कर भाजपा खुशफहमी में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र की तर्ज पर अपना खेल दुहराना चाह रही थी लेकिन भाजपा को इसका अहसास नहीं था कि यह बिहार है और यहां उसकी दाल नहीं गलने वाली है।