Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2022 11:31 AM
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बोचहां (सु) सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के 10वें दौर की समाप्ति के बाद राजद के अमर पासवान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बेबी कुमारी से 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। विकासशील इंसान...
पटनाः बिहार विधानसभा की बोचहां (सुरक्षित) सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार से निर्णायक बढ़त बना ली है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बोचहां (सु) सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के 10वें दौर की समाप्ति के बाद राजद के अमर पासवान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बेबी कुमारी से 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की उम्मीदवार गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।
आठवें दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की प्रत्याशी को 15003 और वीआईपी की उम्मीदवार को 11512 मत मिला है। उल्लेखनीय है कि वीआईपी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुई बोचहां (सु) सीट के लिए उपचुनाव कराया गया है।