बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य' पर्यटन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Nov, 2021 11:09 AM

bodh gaya best spiritual destination tourism award

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार से बोधगया को सम्मानित किया। बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ग्रहण किया। बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से...

पटनाः महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली बिहार में गया जिले के बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य' पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार से बोधगया को सम्मानित किया। बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ग्रहण किया। बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बोधगया सर्वाधिक पवित्र बौद्ध स्थलों में से एक है, जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यूनेस्को ने वर्ष 2002 में इस स्थान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!