Edited By Ramanjot, Updated: 16 May, 2021 02:20 PM
राजकीय रेल थाना सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी जिले सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया टोला गांव निवासी सकलदेव महतो का 28 वर्षीय पुत्र मनोज महतो कुछ दिन से बीमार चल रहा था। आज वह किसी काम से छपरा आया हुआ था। छपरा जंक्शन से उसका शव बरामद किया...
छपराः बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया।
राजकीय रेल थाना सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी जिले सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया टोला गांव निवासी सकलदेव महतो का 28 वर्षीय पुत्र मनोज महतो कुछ दिन से बीमार चल रहा था। आज वह किसी काम से छपरा आया हुआ था। छपरा जंक्शन से उसका शव बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि राजकीय रेल थाना की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।