Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2021 08:06 PM
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर दौलतपुर गांव में आम के बगीचे से एक किशोर का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृ़तक की पहचान दौलतपुर गांव के वार्ड संख्या 06 निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है।
बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक किशोर का पेड़ से लटका शव बरामद किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर दौलतपुर गांव में आम के बगीचे से एक किशोर का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृ़तक की पहचान दौलतपुर गांव के वार्ड संख्या 06 निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार सोमवार से लापता था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।