Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2020 05:34 PM
बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 40 अन्य यात्री घायल हो गए।
राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस पर सवार लोग सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव से शेखपुरा जिले के बरबीघा जा रहे थे। तभी कोतरा गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं अभी तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।