Edited By Ramanjot, Updated: 09 Dec, 2021 02:04 PM
हादसे में घायल हुए सभी जवान बुधवार को तारापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए थे। घायल जवानों ने बताया कि वह देर रात दरभंगा लौट रहे थे। इस दौरान गुरुवार सुबह 2 बजे जब बस पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलवा ढाला के पास पहुंची...
खगड़ियाः बिहार के मुंगेर खगड़िया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे जवानों की बस अचानक पलट गई। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। वहीं 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पसराहा में बगुलवा ढाला के पास NH-31 पर घटित हुई। हादसे में घायल हुए सभी जवान बुधवार को तारापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए थे। घायल जवानों ने बताया कि वह देर रात दरभंगा लौट रहे थे। इस दौरान गुरुवार सुबह 2 बजे जब बस पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलवा ढाला के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस डिवाइडर से टकरा गई।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे में कई जवान घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के बाद दरभंगा भेज दिया गया है।