CM नीतीश ने मंत्रियों को सौंपी नई जिम्‍मेदारी, सभी जिलों के नए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2021 12:12 PM

chief minister nitish entrusted new responsibility to ministers

बिहार सरकार ने तारकिशोर प्रसाद को पटना और मुंगेर, रेणु देवी को बेगूसराय और बांका, विजय कुमार चौधरी को नालंदा और शेखपुरा, बिजेंद्र प्रसाद यादव को पूर्णिया और किशनगंज, अशोक चौधरी को रोहतास और जमुई, मंगल पांडेय को बक्सर और भोजपुर, अमरेंद्र प्रताप सिंह...

पटनाः बिहार सरकार ने कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच शनिवार को सभी जिलों के जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के नामों की घोषणा की। मंत्रिमंडल, सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आठ वरिष्ठ मंत्रियों को दो-दो जिला का प्रभार दिया गया है। इनमें चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मंत्री हैं।

जिन आठ मंत्रियों को दो-दो जिलों की जिम्मेवारी दी गई है उनमें उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय झा शामिल हैं। तारकिशोर प्रसाद को पटना और मुंगेर, रेणु देवी को बेगूसराय और बांका, विजय कुमार चौधरी को नालंदा और शेखपुरा, बिजेंद्र प्रसाद यादव को पूर्णिया और किशनगंज, अशोक चौधरी को रोहतास और जमुई, मंगल पांडेय को बक्सर और भोजपुर, अमरेंद्र प्रताप सिंह को गोपालगंज और अरवल तथा संजय कुमार झा को सुपौल और मधेपुरा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

वहीं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर, परिवहन मंत्री शीला कुमारी को लखीसराय, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन को जहानाबाद, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान को कैमूर, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार को सहरसा, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को गया, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय को भागलपुर, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को खगड़यिा और गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार को कटिहार जिले की जिम्मेवारी दी गई है।

इसी तरह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह को मधुबनी, पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी को दरभंगा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह को नवादा, सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह को शिवहर, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पश्चमि चंपारण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुमित कुमार सिंह को सारण, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज को वैशाली, कला संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री आलोक रंजन को अररिया, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को सीवान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान को सीतामढ़ी और खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को औरंगाबाद का प्रभारी बनाया गया है। सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे। यह समिति महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!