CM ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई तो RJD के पूर्व MLA ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, पढ़ें बिहार की Top 10 News

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Dec, 2022 07:14 AM

cm congratulated sonia gandhi on her birthday

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं कुढ़नी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जदयू की सहयोगी पार्टी राजद ने हार के लिए...

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं कुढ़नी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जदयू की सहयोगी पार्टी राजद ने हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM नीतीश ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के सुखद, समृद्ध एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की।

कुढ़नी में हार के बाद RJD के पूर्व MLA ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा
बिहार की कुढ़नी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जहां, एक तरफ भाजपा ने कुढ़नी में जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की। वहीं अब जदयू की सहयोगी पार्टी राजद ने भी हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने नीतीश कुमार गंभीर आरोप लगाए हैं।

कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार पर तेजस्वी यादव बोले- देखना पड़ेगा कि आखिर चूक कहां हुई
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस बात पर गहन चर्चा करनी होगी कि आखिर चूक कहां हुई है।

समस्तीपुर रेल मंडल में पकड़े गए 90 हजार बेटिकट यात्री
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान मे रेलवे ने पिछले एक माह में छह करोड़ आठ हजार रुपए राजस्व वसूली कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर लोजपा रामविलास ने जनता को दी बधाई
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत पर लोजपा रामविलास ने संवाददाता सम्मलेन का आयोजन कर कुढ़नी की जनता को बधाई दी।

लोकसभा में चिराग ने उठाया बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा लोकसभा में उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को राज्य की आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करानी चाहिए।

क्या नीतीश पर अनिल सहनी निकाल रहे हैं अपनी कुंठा
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में जेडीयू की हार के बाद यहां के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली है। सहनी का दावा है कि कुढ़नी के हार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। सहनी ने लगे हाथों मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक मांग लिया है। उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। तभी महागठबंधन की ताकत बची रह पाएगी।

BJP ने भ्रम फैलाकर व लोकतंत्र की हत्या करके चुनाव जीता हैः उमेश कुशवाहा
कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी की मिली हार के बाद जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रम फैलाकर व लोकतंत्र की हत्या करके चुनाव जीता है।

RJD के पूर्व विधायक द्वारा नीतीश से इस्तीफा मांगने के बयान पर JDU का पलटवार
कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी को मिली हार के बाद आरजेडी के पूर्व विधायक द्वारा सीएम नीतीश कुमार से मांगे जा रहे इस्तीफे पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसी व्यक्ति के बयान पर क्या प्रतिक्रिया देना, वह दूसरे दल के हैं हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़े थे। जब महागठबंधन बना है तो पार्टी की बात होती है, उनके बयानों पर उनके पार्टी के नेता ही कुछ बयान दे सकते हैं।

कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार के लिए JDU ने स्थानीय कारकों को ठहराया जिम्मेदार
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन गुरुवार को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की। नीतीश की पार्टी (जद-यू) ने उपचुनाव में अपने उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा की हार के लिए स्थानीय कारकों को जिम्मेदार ठहराया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!