Edited By Ramanjot, Updated: 05 Apr, 2021 01:15 PM
राज्यपाल फागू चैहान ने रविवार को कहा है कि देश में शांति-व्यवस्था के लिए दी गई जवानों की यह शहादत सदैव अविस्मरणीय बनी रहेगी। आज पूरा देश शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
फागू चैहान ने रविवार को कहा है कि देश में शांति-व्यवस्था के लिए दी गई जवानों की यह शहादत सदैव अविस्मरणीय बनी रहेगी। आज पूरा देश शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।