Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2022 02:54 PM

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष आज के दिन को ''संपूर्ण क्रांति दिवस'' के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के. नेतृत्व में जो बैठक हुई थी उसमें हम सभी लोग शामिल...
पटनाः आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्बर में स्थापित महान क्रान्तिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पूर्व मंत्री सह विधायक नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधान पार्षद ललन सर्रा फ, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस मौके पर बिहार गीत का गायन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गई।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष आज के दिन को 'संपूर्ण क्रांति दिवस' के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के. नेतृत्व में जो बैठक हुई थी उसमें हम सभी लोग शामिल हुए थे। 5 जून 1974 के दिन उनके द्वारा संपूर्ण क्रांति की बात की गई उसी के आधार पर हमलोगों ने बाद में संपूर्ण क्रांति दिवस के रुप मनाना शुरु किया। इस मौके पर हमलोग उन्हें माल्यार्पण करते हैं और इस दिन को एक विशेष उत्सव के रूप में मनाते हैं।