प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव ‘कलरव’ का CM नीतीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jan, 2021 07:28 PM

cm nitish inaugurated first state bird festival  tweet  by lighting a lamp

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमुई जिले के नागी-नकटी पक्षी आश्रयनी में प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव ‘कलरव’ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

 

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमुई जिले के नागी-नकटी पक्षी आश्रयनी में प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव ‘कलरव’ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 15 से 17 जनवरी तक चलने वाले इस प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव के अवसर पर आयोजित जनसभा में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रतीक चिंह भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य के काॅफी टेबल बुक का विमोचन किया। उद्घाटन के मौके पर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने लोक गीत की प्रस्तुति दी। सजनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य पक्षी महोत्सव के पहली बार आयोजन के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग को बधाई दी एवं सभा में उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे यहां आकर काफी खुशी हुई है। पहले हम यहां कभी नहीं आये थे। पर्यावरण के दृष्टिकोण से यह काफी सुन्दर और महत्वपूर्ण जगह है।

PunjabKesari
नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी में बड़ी संख्या में पक्षी का निवास होता है। सर्दियों के मौसम में विदेशों से काफी तादाद में पक्षी आते हैं। आज हमने नागी डैम में नौका से परिभ्रमण कर एक से एक सुन्दर पक्षी को देखा। राज्य पक्षी महोत्सव का आयोजन पहली बार हुआ है। कुछ दिनों पहले सचिवालय परिसर स्थित तालाब के परिभ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में पक्षी को देखने का मौका मिला। नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी काफी महत्वपूर्ण जगह है। महाराष्ट्र सहित देश के अलग-अलग जगहों से पक्षी विशेषज्ञ यहां आये हुये हैं, जो पक्षियों के विषय में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं।

PunjabKesari
नई पीढ़ी से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से भी वृक्षारोपण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। झारखण्ड से अलग होने के बाद बिहार में हरित आवरण मात्र 9 प्रतिशत रह गया था। हमलोगों ने वर्ष 2012 से ही सघन वृक्षारोपण करना प्रारंभ किया, जिसका परिणाम है कि आज बिहार का हरित आवरण बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। जल का संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिये वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के कारण जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में काफी जागृति आई है। जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर 19 जनवरी 2020 को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनी। मानव श्रृंखला में 5 करोड़ 16 लाख से अधिक लोगाों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर 18 हजार किलोमीटर से भी लंबी मानव श्रृंखला बनाई।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है। वह चाहे मनुष्य का जीवन हो या पशु-पक्षी का। हरियाली को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी में जागृति आयेगी और उनका ज्ञानवर्द्धन भी होगा। इससे पृथ्वी भी संरक्षित होगी। जनसभा में उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इस पक्षी महोत्सव में शामिल हुए हैं। यहां जगह-जगह घूमकर तरह-तरह के पक्षियों को देखिये और पक्षियों को सुरक्षित रखने का संकल्प लीजिये। उन्होंने कहा कि यहां के पर्वतों को देखकर मुझे काफी खुशी हुई है। यहां के पहाड़ 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ साल तक पुराने हैं इसलिए यह पौराणिक और ऐतिहासिक जगह है। नई पीढ़ी को इसके बारे में जानना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!