Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2021 10:30 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बड़े भाई महावीर राय का गुरुवार को निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। राय कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए यहां के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।