बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर CM नीतीश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Dec, 2024 12:04 PM

cm nitish paid tribute to bhimrao ambedkar on mahaparinirvan diwas

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कुमार झा, विधायक संजीव...

पटना: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!