Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jan, 2022 04:07 PM
नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने स्वतंत्रात संग्राम के हुतात्माओं की समृति...
पटनाः देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने स्वतंत्रात संग्राम के हुतात्माओं की समृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।