CM नीतीश ने कुशेश्वरस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, जाना पीड़ितों का हाल

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2021 04:27 PM

cm nitish took of the flood affected areas in kusheshwarsthan

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोहरावा, अदलपुर एवं बाढ़ से जलमग्न अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।
PunjabKesari
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा के पक्षी विहार स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे मोटरबोट में बैठकर बाढ़ के पानी से घिरे अदलपुर एवं सहोरवा गांव के लिए निकले गए। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!