CM नीतीश ने गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतल कुंड का किया दौरा, कहा- राजगीर अछ्वुत जगह

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jan, 2021 10:50 AM

cm nitish visits gurudwara shri nanak dev sheetal kund

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतल कुंड का दौरा किया। यहां मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्य की सुख शांति एवं...

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतल कुंड का दौरा किया। यहां मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिक्रमा के दौरान गुरुद्वारा के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने ‘गुरुद्वारा श्री नानक देव' मत्था टेकने एवं शीतलकुंड का परिभ्रमण करने के बाद कहा कि राजगीर अछ्वुत जगह है। यहां वेणुवन, घोड़ा कटोरा का निर्माण कराया गया है। गुरुनानक देव जी के गुरुद्वारे में आकर मत्था टेका और यहां हो रहे निर्माण कार्य को देखने और समझने का मौका मिला। जिस दिन इस गुरुद्वारे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा उस दिन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी। इस वर्ष यह नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा तो जो श्रद्धालु पटना साहिब आएंगे, वे राजगीर भी आएंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा, ''राजगीर का गर्म कुंड अपने आप में अनोखा है। वर्ष 1506 गुरुनानक देव जी राजगीर आए थे। उस समय गुरुनानक देव जी से लोगों ने आग्रह किया कि यहां सभी गर्म कुंड हैं। एक शीतल कुंड भी होना चाहिए। गुरुनानक देव जी जिस कुंड में खड़े हुए, तत्काल ही वह कुंड शीतल हो गया, जो आज शीतल कुंड के रुप में जाना जाता है। यह अपने आप में अनोखा है।''

PunjabKesari

सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि देश-विदेश से भी लोग राजगीर आएंगे और यहां की कई अछ्वुत चीजों को देखेंगे। राजगीर में सभी धर्म के लोग आस्था प्रकट करने के लिए आते हैं। इस पौराणिक तथा ऐतिहासिक स्थल के प्रति सबके मन में सम्मान है। राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। जब तक पृथ्वी रहेगी लोगों के मन में इस अछ्वुत स्थल के प्रति श्रद्धा बरकरार रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!