CM सम्राट चौधरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2026 04:01 PM

cm samrat chaudhary took stock of the rising water level of the ganga

मुख्यमंत्री ने सोशल साइट 'एक्स' पर लिखा है कि अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित स्थानों पर लोगों को ले जाने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने सोशल साइट 'एक्स' पर लिखा है कि अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित स्थानों पर लोगों को ले जाने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी जल संसाधन विभाग के कमान एवं नियंत्रण केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले बिहार में गंगा नदी का जलस्तर पटना जिले के गांधी घाट पर गुरुवार रात तथा मोकामा के हथीदह में शुक्रवार दोपहर के आसपास बाढ़ के उच्चतम स्तर के निशान को पार कर सकता है। 

आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से यह जानकारी दी। डीएमडी ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में गंगा तट तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी, घाटों, तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!