बिना विचार और सिद्धांत की राजनीति से देश का बड़ा अहित कर रही कांग्रेसः नंदकिशोर यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jan, 2022 07:32 PM

condition of ideological poverty in congress nandkishore

नंदकिशोर यादव ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी और जर्जरता की शिकार कांग्रेस में वैचारिक दरिद्रता की स्थिति है। यही कारण है कि जिसके मन में जो आता है, बोलता रहता है। उन्होंने कहा कि ‘जब जैसा, तब तैसा'' की नीति पर चल रही कांग्रेस का एक ही लक्ष्य...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी और जर्जरता की शिकार इस पार्टी में वैचारिक दरिद्रता की स्थिति है।

नंदकिशोर यादव ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी और जर्जरता की शिकार कांग्रेस में वैचारिक दरिद्रता की स्थिति है। यही कारण है कि जिसके मन में जो आता है, बोलता रहता है। उन्होंने कहा कि ‘जब जैसा, तब तैसा' की नीति पर चल रही कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है झूठ फैला कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना। यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की शाहजादी' और ‘युवराज' लोगों को गुमराह करने के लिए महिला सशक्तीकरण और दलित कल्याण की बात कर रहे हैं। वे बताएं कि कितनी महिलाओं और दलितों को कांग्रेस के शीर्ष पद पर बैठाया गया। कांग्रेस ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है। अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए तुष्टीकरण की नीति अपनाई।

भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सात सामाजिक पापों में से एक है,‘सिद्धांतों के बिना राजनीति करना‘। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना विचार और सिद्धांत की राजनीति से देश का बड़ा अहित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता की फसल काटने के लिए नफरत का बीज बोया। इसके शासनकाल में अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती गई। अमीरों की तिजोरी भरती गई, दूसरी तरफ गरीब और गरीब होते गए। उन्होंने कहा कि देश में बिना सिंद्धांत की राजनीति करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस का बेड़ा गर्क होना तय है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!