लोकतंत्र में सरकार गिरने का भाषण दे रहा था कांग्रेस प्रत्याशी, तभी मंच से गिरा धड़ाम

Edited By Nitika, Updated: 29 Oct, 2020 03:48 PM

congress candidate fell down from the stage

बिहार में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि अन्य 2 चरणों का मतदान होना अभी बाकी है। इसी के चलते पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

 

दरभंगाः बिहार में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि अन्य 2 चरणों का मतदान होना अभी बाकी है। इसी के चलते पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस का एक प्रत्याशी लोकतंत्र में सरकार गिरने का भाषण दे रहा था। तभी अचानक उसका मंच टूट गया और वह धड़ाम कर मंच से नीचे गिर गया।

मामला दरभंगा जिले का है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी छोटे से मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साछ कुर्सी लेकर और लोग भी बैठे हैं। उस्मानी ने खड़े होकर भाषण देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है और लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है। उस्मानी ने जैसे ही कहा कि गिरा देना है वैसे ही उनका मंच धड़ाम कर नीचे गिर गया। साथ ही समर्थकों के साथ मशकूर अहमद उस्मानी नीचे गिर गए। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

वहीं इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि राहत की यह बात रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी है। बता दें कि बिहार में 3 चरण में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसके अतिरिक्त 10 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!