खुशखबरी... जल्द शुरू होगा विक्रमशीला सेतु के समानान्तर 4-लेन ब्रिज का निर्माण कार्य

Edited By Nitika, Updated: 19 Feb, 2021 07:12 PM

construction of 4 lane bridge will start soon

बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार के अनुरोध पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-131बी के विक्रमशील सेतु के समानान्तर 4-लेन सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

पटनाः बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार के अनुरोध पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-131बी के विक्रमशील सेतु के समानान्तर 4-लेन सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सेतु के निर्माण हेतु प्राप्त निविदा में कुल 7 निविदाकारों को सफल घोषित किया गया है एवं दिनांक- 19.02.2021 को वित्तीय बीड खोलने के उपरान्त न्यूनतन निविदाकार मेसर्स एलएंडटीलि, चेन्नई के पक्ष में निविदा निस्तार की कार्रवाई की जा रही है।

- यह कार्य बिहार राज्य हेतु घोषित प्रधानमंत्री पैकेज-2015 का भाग है।

- इस परियोजना की कुल लागत रू 1116.72 करोड़ है। इस परियोजना के तहत विक्रमशील सेतु के समानान्तर 50 मीटर डाउनस्ट्रीम में 4.367 किमीं लंबा पुल गंगा नदी के ऊपर भागलपुर में निर्माण किया जाएगा।

- इस परियोजना हेतु कुल 21.3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार के संसाधनों से किया गया है।

- माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा कार्य का शिलान्यास किया जा चुका है।

- अगले 3 महीने में निविदा निस्तारण करते हुए कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित हैं।

- इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार जाने वाली गाड़ियों को विक्रमशीला सेतु के ऊपर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलगी एवं भागलपुर शहर को विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा।

- कार्य 4 वर्षों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

- संवेदक द्वारा कार्य समाप्ति के उपरान्त 10 वर्षों तक पुल का संधारण किया जाएगा।

- नितिन नवीन, माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहरा ने इसके लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

- राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के निर्माण में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!