गयाः अपराधियों ने महिला से दुष्कर्म कर रेत में किया दफन, दो बच्चियों को नदी में फेंका

Edited By Nitika, Updated: 14 Aug, 2022 06:24 PM

criminals raped the woman and buried her in the sand

घटना गया जिले के शेरघाटी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को महिला बाजार शेरघाटी अपनी दोनों लड़कियों के साथ गई हुई थी। इसी बीच जब वह लौट कर घर आ रही थी तो कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दोनों लड़कियों को पुल के नीचे...

गयाः बिहार के अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला गया से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक महिला से दुष्कर्म कर उसकी दोनों बच्चियों को नदी में फेंक दिया जिस कारण दोनों लड़कियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, अपराधियों ने रेप करने के बाद महिला को नदी के पास रेत में गले तक दफन कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना गया जिले के शेरघाटी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को महिला बाजार शेरघाटी अपनी दोनों लड़कियों के साथ गई हुई थी। इसी बीच जब वह लौट कर घर आ रही थी तो कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दोनों लड़कियों को पुल के नीचे पानी में फेंक दिया। साथ ही महिला को भालू में गले तक दफन कर दिया था। शनिवार को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला से कुछ दूरी पर नाबालिग लड़कियों के शव बरामद हुए। मृत लड़कियों के शरीर पर कोई निशान नहीं था।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है। इससे पुलिस को छानबीन करने में असुविधा हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!