जमीनी विवाद को लेकर CRPF जवान ने की अंधाधुध फायरिंग, 6 वर्षीय बच्चे को लगी गोली

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Aug, 2020 12:19 PM

crpf jawan fired indiscriminately over ground dispute

बिहार के बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अंधाधुध फायरिंग की। इस दौरान एक 6 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अंधाधुध फायरिंग की। इस दौरान एक 6 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खगड़िया जिले के रहीमपुर गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान पंकज कुमार का बेगूसराय में भी एक घर है। गुरुवार की देर शाम पंकज कुमार जमीन पर पिलर लगाने जा रहा था। तभी पंकज कुमार का पड़ोसी राजीव कुमार से विवाद हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ जवान पंकज कुमार ने अंधाधंध फायरिंग कर दी।

पंकज कुमार ने राजीव कुमार को निशाना बनाया गया था लेकिन गोली उसके 6 वर्षीय बेटे विक्रम को गोली लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!