मुजफ्फरपुरः संपत्ति हड़पने के लिए बहू ने सास को पिलाया जहर, ननद के घर आने से भी थी नाखुश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Dec, 2021 05:39 PM

daughter in law gave poison to mother in law to grab property

जानकारी के अनुसार, घटना तुर्की ओपी के सरैया सकरी इलाके की है। पीड़िता के लल्लू सिंह ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं 2 लड़कियां और 1 लड़का। लड़कियों का विवाह वह पहले ही कर चुके हैं जबकि लड़के का विवाह 3 साल पहले ही किया था। लल्लू सिंह ने आगे बताया कि जब...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में संपत्ति हड़पने के लिए एक बहु ने अपनी सास को जहर पिला दिया जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर है। जिले के सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना तुर्की ओपी के सरैया सकरी इलाके की है। पीड़िता के लल्लू सिंह ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं 2 लड़कियां और 1 लड़का। लड़कियों का विवाह वह पहले ही कर चुके हैं जबकि लड़के का विवाह 3 साल पहले ही किया था। लल्लू सिंह ने आगे बताया कि जब से उनके बेटे की शादी हुई है तब से ही बहू ने सभी पर जुल्म करने शुरु कर दिए हैं। जब भी उनकी बेटी घर आती है तब किसी ना किसी बात पर उससे झगड़ा किया करती थी। इस बार भी जब उनकी बेटी घर आई तो बहु ने संपत्ति को लेकर विवाद शुरु कर दिया।

वहीं जब उनकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो बहु ने सास को जबरन पटक-कर जहर पिला दिया। जिस समय यह घटना हुई तब लल्लू सिंह व उनका बेटा अपनी दुकान पर थे। जैसे ही उनको इस बात का पता चला वह तुरंत घर आए और सुनीता देवी को अस्पताल लेकर गए। बता दें कि सुनीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!